जुलाई 21, 2026 9:15 पूर्वाह्न

printer

अमरीका ने कनाडा के कई सामानों पर अतिरिक्त 50% टैरिफ लगाया

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनाल्ड ट्रम्प ने कनाडा के कई सामानों पर अतिरिक्त 50 प्रतिशत टैरिफ लगा दिया है। व्हाइट हाउस ने एक बयान में कहा कि ट्रम्प प्रशासन का यह कदम अमरीकी उत्पादों के प्रति कनाडा के भेदभावपूर्ण व्यवहार के जवाब में उठाया गया है। बयान में बताया गया कि इस कदम से कार, शराब और डेयरी उत्पादों सहित महत्वपूर्ण अमरीकी निर्यातों के लिए समान अवसर मिलेंगे।

अमरीका ने कहा कि पिछले डेढ़ साल में, केवल चीन और कनाडा ने ही ट्रम्प के टैरिफ के खिलाफ अमरीका के साथ समझौता करने के बजाय जवाबी कार्रवाई का विकल्प चुना है।

इस बीच, कनाडा ने कहा है कि ये अमरीका टैरिफ तीनों देशों के बीच मुक्त व्यापार समझौते, कनाडा-अमरीका-मेक्सिको समझौते का सीधा उल्लंघन हैं। कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने अमरीका टैरिफ के जवाब में कहा कि कनाडा अपने देश में मजबूती लाने और अपने श्रमिकों, किसानों, व्यवसायों और परिवारों का समर्थन करने के लिए आवश्यक सभी उपाय करेगा।