जुलाई 9, 2026 8:56 पूर्वाह्न

printer

अमेरिका ने सीरिया को आतंकवाद प्रायोजक देशों की सूची से हटाने का फैसला किया

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने सीरिया के राष्ट्रपति अहमद अल-शारा को पत्र लिखकर बताया है कि उन्होंने सीरिया को आतंकवाद प्रायोजित करने वाले देशों की अमरीकी सूची से हटाने का फैसला किया है। ट्रंप ने कहा कि इससे सीरिया के पुनर्निर्माण का रास्ता खुलेगा और अमरीकी कंपनियां वहां निवेश के लिए तैयार हैं। इस फैसले को लागू होने से पहले अमरीकी कांग्रेस 45 दिनों तक इसकी समीक्षा करेगी।