जुलाई 19, 2026 11:08 पूर्वाह्न

printer

अमरीका ने ईरान के खिलाफ नए हवाई हमले किए

अमरीका ने ईरान के खिलाफ नए हवाई हमले किए हैं। अमरीकी सेना के मुताबिक, ये कार्रवाई ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड के खिलाफ की गई है। यह हमला जॉर्डन में हुए उस हमले के जवाब में किया गया, जिसमें दो अमरीकी सैनिकों की मौत हो गई, एक सैनिक लापता है और चार अन्य घायल हुए हैं।

अमरीकी सेंट्रल कमान ने कहा कि इन हमलों का उद्देश्य होर्मुज जलडमरूमध्य से तेल टैंकरों के आवागमन को प्रतिबंधित करने की ईरान की क्षमता को नुकसान पहुंचना है। होर्मुज जलडमरूमध्य दुनिया की करीब 20 प्रतिशत तेल आपूर्ति के लिए एक अहम समुद्री मार्ग है।