अगस्त 19, 2026 8:28 अपराह्न

printer

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन पूरी तरह तैयार

आगामी दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। दिल्ली विश्वविद्यालय के उत्तरी और दक्षिणी परिसरों में सीसी टीवी कैमरों के साथ मुख्य मार्गों पर निगरानी रखी जा रही है। यह जानकारी दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रॉक्टर प्रो. मनोज कुमार सिंह ने एक पत्रकार वार्ता के दौरान दी। उन्‍होंने बताया कि चुनाव के लिए सबसे पहले छात्रों को एक एडवाइजरी जारी की है कि लिंगदोह कमेटी के नियमों का सख्ती से पालन किया जाएगा। उन्‍होंने बताया कि अगर कोई नियम तोड़ता हुआ पाया गया, तो नामांकन तुरंत रद्द किया जा सकता है और ज़रूरत पड़ने पर चुनाव भी रद्द किया जा सकता है।