जुलाई 8, 2026 11:00 पूर्वाह्न

printer

न्यूज़ीलैंड के ऑकलैंड में सनातन धर्म और भारतीय संस्कृति की छटा बिखेर रहा ‘द थर्ड आई’ स्टोर

भारत से हजारों किलोमीटर दूर न्यूज़ीलैंड के ऑकलैंड में सनातन धर्म और भारतीय संस्कृति की अनूठी छटा देखने को मिलती है। पिछले 26 वर्षों से ‘द थर्ड आई’ स्टोर भारतीय देवी-देवताओं की प्रतिमाओं, पूजा सामग्री, रंग-बिरंगे भारतीय परिधानों और पारंपरिक वस्तुओं के माध्यम से स्थानीय लोगों को भारतीय संस्कृति से परिचित करा रहा है।
 
आकाशवाणी समाचार से बातचीत में स्टोर की संचालिका किम होलुएर्डा ने बताया कि बड़ी संख्या में न्यूज़ीलैंड के लोग हिंदू देवी-देवताओं की प्रतिमाओं के साथ-साथ भारतीय परिधानों और आध्यात्मिक परंपराओं में भी गहरी रुचि दिखाते हैं। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म का शांति, प्रेम और सकारात्मकता का संदेश लोगों को विशेष रूप से आकर्षित करता है।