देश के प्रमुख शेयर सूचकांक लगातार तीसरे सत्र में अपनी बढ़त जारी रखते हुए, आज आधे प्रतिशत से अधिक की बढ़त के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 544 अंक यानि 0.7 बढ़कर 76,808 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 135 अंक यानि 0.6 प्रतिशत की बढ़त के साथ 23,989 पर आ गया। विस्तृत शेयर बाजार में, मिडकैप-100 और स्मॉलकैप-100 सूचकांक में लगभग आधे प्रतिशत की बढ़त हुई। कच्चे तेल की वैश्विक कीमतों में कमी और रुपये की मजबूती ने निवेशकों का उत्साहवर्धन किया।
सेंसेक्स में शामिल 30 में से 21 कंपनियों के शेयरों में बढ़त दर्ज की गई। सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाली कंपनियों के शेयरों में एच.सी.एल टेक साढे तीन प्रतिशत से अधिक जबकि बजाज फिनसर्व, एन.टी.पी.सी और हिंदुस्तान यूनिलीवर में दो प्रतिशत से अधिक तथा टी.सी.एस. में एक दशमलव सात प्रतिशत की वृद्धि हुई। वहीं, दूसरी ओर, खराब प्रदर्शन करने वाली कंपनियों के शेयरों में इंडिगो लगभग एक प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट और मारुति शून्य दशमलव आठ प्रतिशत तथा टाटा स्टील में शून्य दशमलव सात प्रतिशत की गिरावट आई।