जून 16, 2026 6:17 अपराह्न
106
लगातार तीसरे सत्र में बढ़त के साथ बंद हुए शेयर बाजार, सेंसेक्स 76,808 पर बंद
देश के प्रमुख शेयर सूचकांक लगातार तीसरे सत्र में अपनी बढ़त जारी रखते हुए, आज आधे प्रतिशत से अधिक की बढ़त के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 544 अंक यानि 0.7 बढ़कर 76,808 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 135 अंक यानि 0.6 प्रतिशत की बढ़त के साथ 23,989 पर आ गया। विस्तृत शेयर बाजार में, मिडकैप-100 और स्मॉलकैप-100 सूचकांक में लगभग आधे प्रतिशत की बढ़त हुई। कच्चे तेल की वैश्विक कीमतों में कमी और रुपये की मजबूती ने निवेशकों का उत्साहवर्धन किया। सेंसेक्स में शामिल 30 में से 21 कंपनियों के शेयरों में बढ़त दर्ज की गई। सब...