शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के माध्यम से भारत कौशल-आधारित समग्र शिक्षा प्रणाली को और मजबूत करने की दिशा में काम कर रहा है। श्री प्रधान ने नई दिल्ली में आयोजित भारत शिक्षा सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अन्तर्गत स्कूली शिक्षा में बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य, पोषण और खेल गतिविधियों पर व्यापक रूप से ध्यान केंद्रित किया जा रहा है। श्री प्रधान ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत मूलभूत स्तर पर मातृभाषा में शिक्षा के साथ-साथ बच्चों में आलोचनात्मक सोच और नवाचार को प्रोत्साहित करने को प्राथमिकता दी जा रही है।
News On AIR | मई 22, 2026 9:16 अपराह्न
राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 से कौशल-आधारित शिक्षा प्रणाली मजबूत हो रही है: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान