नवम्बर 23, 2026 3:41 अपराह्न

printer

सेंसेक्स 1,181 अंक गिरकर 82,738 पर और निफ्टी 355 अंक की गिरावट के साथ 25,446 पर रहा

घरेलू शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक आज दोपहर के कारोबार में दिन के निचले स्तर के आसपास कारोबार कर रहे थे। दोनों प्रमुख सूचकांकों में लगभग 1.4% की गिरावट दर्ज की गई।
 
ताजा उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, सेंसेक्स 1,181 अंक गिरकर 82,738 पर और निफ्टी 355 अंक की गिरावट के साथ 25,446 पर था।
 
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के व्यापक बाजार में मिडकैप-100 सूचकांक में 0.7% और स्मॉलकैप-100 सूचकांक में 0.8% की गिरावट दर्ज की गई।
 
क्षेत्रवार कारोबार में मेटल, बैंकिंग और ऑयल एंड गैस क्षेत्र के शेयरों में सबसे अधिक गिरावट रही, जबकि आईटी, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और हेल्थकेयर क्षेत्र के शेयरों में बाजार के रुख के विपरीत तेजी देखी गई।