ओडिशा में बाढ़ के बाद राहत और पुनर्वास कार्य जारी हैं। इस बीच, राज्य के कुछ हिस्सों में हुई बारिश से बाढ़ की आशंका फिर बढ़ गई है। जलका नदी का जलस्तर बढ़ने से बालासोर जिले के निचले इलाकों में दोबारा जलभराव हो गया है। वहीं, कई अन्य जिलों के लिए मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है। तेज बारिश की संभावना से राज्य सरकार और आपदा प्रबंधन एजेंसियों ने संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी है और आवश्यक एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं।
News On AIR | अगस्त 7, 2026 1:46 अपराह्न
ओडिशा के कुछ हिस्सों में हुई बारिश से बाढ़ की आशंका फिर बढ़ी