अगस्त 19, 2026 4:55 अपराह्न

printer

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने दिल्ली के मुनीरका में मणिपुर के 2 लोगों पर कथित हमले का स्वतः संज्ञान लिया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने दिल्ली के मुनीरका इलाके में मणिपुर के दो लोगों पर कथित हमले की मीडिया रिपोर्ट का स्वतः संज्ञान लिया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, दो व्यक्तियों ने मणिपुर के इन दोनों लोगों पर हमला किया। हमले में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

आयोग ने इस मामले में दिल्ली पुलिस आयुक्त को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के भीतर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। आयोग ने रिपोर्ट में जांच और घायलों की स्वास्थ्य स्थिति का विवरण शामिल करने को भी कहा गया है।