अगस्त 19, 2026 9:19 अपराह्न

printer

विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने RK-251 नामक दवा की दी जानकारी

विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने आज एक नई स्मार्ट दवा के बारे में जानकारी दी जो पारंपरिक कीमोथेरेपी का विकल्प बन सकती है। आरके-251 नामक यह दवा स्वस्थ कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाए बिना कैंसर कोशिकाओं को लक्षित करने के लिए बनाई गई है।

मंत्रालय ने इस विचार को साकार करने के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी संस्थान (आईएएसएसटी) के शोधकर्ताओं और आईआईटी, गुवाहाटी के विशेषज्ञों के संयुक्त कार्य की सराहना की। मंत्रालय ने यह भी बताया कि प्रीक्लिनिकल अध्ययनों में, आरके-251 ने आक्रामक ट्रिपल-नेगेटिव स्तन कैंसर कोशिकाओं के खिलाफ मजबूत प्रभाव दिखाया, जबकि स्वस्थ कोशिकाओं पर इसका प्रभाव बहुत कम रहा।