अक्टूबर 4, 2026 3:35 अपराह्न

printer

दो दिवसीय चिंतन-शिविर का आयोजन करेगा सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय कल से गुजरात में दो दिन का चिंतन-शिविर आयोजित करेगा। इसमें देश में राजमार्ग के विकास और परियोजनाओं से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करेंगे। शिविर में केंद्र और राज्य सरकारों के अधिकारी तथा एजेंसियों के प्रतिनिधि शामिल होंगे।

शिविर में परियोजनाओं पर अमल से जुड़ी चुनौतियों और उनके समाधान पर विचार किया जाएगा। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी तथा राज्य मंत्री अजय टम्टा और हर्ष मल्होत्रा उद्घाटन-सत्र को संबोधित करेंगे।