मौसम विभाग ने केरलम, माहे, लक्षद्वीप, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईक्काल में आज मूसलाधार वर्षा का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह तथा दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक में भी तेज बारिश का अनुमान जताया है।
विभाग के अनुसार, कल तक दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, राजस्थान, कोंकण, गोवा, आंध्र प्रदेश और लक्षद्वीप में बिजली चमकने, गरज के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। वहीं, तटीय कर्नाटक में आज गरज-चमक के साथ बिजली गिरने का अनुमान है।