अगस्त 19, 2026 8:56 अपराह्न

printer

मौसम विभाग ने कई राज्यों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया

मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कल के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अगले दो दिनों में हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, ओडिशा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और उत्तर पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में भी भारी बारिश की संभावना है।

मौसम विभाग ने कल कर्नाटक, राजस्थान, झारखंड, केरलम, माहे और तमिलनाडु में बिजली और तेज हवाओं का पूर्वानुमान लगाया है। अगले दो दिनों में जम्मू-कश्मीर, छत्तीसगढ़, पुडुचेरी, कराईकल, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, और अंडमान तथा निकोबार द्वीप समूह में भी इसी तरह के मौसम की आशंका है।

इस बीच, दिल्ली के कुछ हिस्सों में आज भारी बारिश हुई। आईएमडी ने कल सुबह से दोपहर तक राष्ट्रीय राजधानी के कई स्थानों पर एक या दो बार हल्की बारिश का पूर्वानुमान लगाया है। मौसम एजेंसी के अनुसार, कल दिल्ली में अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा, जबकि न्यूनतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।