अगस्त 11, 2026 8:40 पूर्वाह्न

printer

मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश और पूर्वी राजस्‍थान में आज मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की

मौसम विभाग ने राजस्थान और पश्चिमी मध्य प्रदेश में आज घनघोर वर्षा का रेड अलर्ट जारी किया है। गुजरात, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अगले दो दिनों तक बहुत तेज बारिश की आशंका है।

मौसम विभाग ने दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, छत्तीसगढ़, तटीय आंध्र प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, जम्मू – कश्मीर, लद्दाख, मध्य महाराष्ट्र, उड़ीसा और पश्चिमी राजस्थान में आज मूसलाधार वर्षा की संभावना है। पूर्वोत्तर क्षेत्र में भी आज इसी तरह के मौसम की संभावना है।

अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में अगले दो से तीन दिनों तक गरज-चमक के साथ बारिश का अनुमान है। आंध्र प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश, झारखंड, कर्नाटक, केरल, माहे, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी, काराईक्काल और बिहार में इस महीने की 16 तारीख तक गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। लक्षद्वीप, मध्य प्रदेश, उड़ीसा, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, पश्चिमी राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ और उत्तराखंड में भी अगले दो से तीन दिनों तक गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है।