मौसम विभाग ने आज ओडिशा में मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की है। अगले दो दिनों में असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, केरलम्, माहे और उत्तराखंड में भारी बारिश की संभावना है।
मौसम विभाग ने तमिलनाडु, पुद्दुचेरी, कराइक्काल, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में इस महीने की 15 तारीख तक बिजली और तेज हवाओं का पूर्वानुमान लगाया है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, अरुणाचल प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में कल तक इसी तरह की स्थिति बने रहने की संभावना है। तटीय आंध्र प्रदेश में आज गर्म और उमस भरा मौसम रहने का अनुमान है।