मौसम विज्ञान ने कल अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, बिहार, पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र, झारखंड, नागालैंड और ओडिशा में मूसलाधार बारिश का अनुमान व्यक्त किया है। विभाग ने कल अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, आंध्र प्रदेश तथा तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में भी बारिश की संभावना जताई है।
इस बीच, हिमाचल प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र में अगले तीन से चार दिनों के दौरान गरज-चमक के साथ बारिश होने का अनुमान है। विभाग ने कल तटीय आंध्र प्रदेश, केरलम और माहे में गर्म और उमस भरा मौसम रहने की भी संभावना व्यक्त की है।