मौसम विभाग ने कल तटीय कर्नाटक, केरलम और माहे में मूसलाधार बारिश का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। देश के पूर्वोतर के अधिकांश हिस्सों, आंतरिक कर्नाटक, गोवा, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में अगले दो दिनों तक तेज बारिश की संभावना है।
मौसम विभाग ने कल पूर्वी राजस्थान और दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक के कुछ स्थानों पर बिजली गिरने और तेज हवा के साथ गरज-चमक की भी आशंका व्यक्त की है। उधर, कल तटीय आंध्र प्रदेश और ओडिशा में लू चलने की संभावना है।
मौसम विभाग ने बताया है कि दक्षिण-पश्चिम मॉनसून, आज महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, गोवा, कर्नाटक, तमिलनाडु और पूर्वोतर भारत के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ा है।