नवम्बर 24, 2026 8:32 अपराह्न

printer

मौसम विभाग ने तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और कराईकल में अगले दो से तीन दिनों तक तेज बारिश का अनुमान जताया

मौसम विभाग ने अगले दो से तीन दिनों के दौरान तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और कराईकाल में तेज बारिश होने का अनुमान व्यक्त किया है। आंध्र प्रदेश, केरल, माहे, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और लक्षद्वीप में बृहस्पतिवार तक बिजली गिरने की संभावना है।

विभाग ने बताया कि हिमाचल प्रदेश और पंजाब में अगले दो दिनों तक घना कोहरा छाया रह सकता है। वहीं, पूर्वी भारत में इस दौरान न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आने का अनुमान है।

उधर, दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता अब भी खराब श्रेणी में बनी हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, आज शाम सात बजे दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक 226 दर्ज किया गया।