मौसम विभाग ने कल केरलम, माहे, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और कराईक्काल में तेज बारिश का अनुमान लगाया है। विभाग ने अगले दो-तीन दिनों में जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा, दिल्ली, उत्तराखंड और लक्षद्वीप में बिजली चमकने और आंधी-तूफान की भी आशंका व्यक्त की है। आंध्र प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी ऐसे ही स्थिति रह सकती है।
विभाग के अनुसार, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश और विदर्भ में अगले दो-तीन दिनों तक बिजली चमकने के साथ आंधी-तूफान का अनुमान है।
इस बीच, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कल कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या बूंदाबांदी के साथ आंधी का अनुमान है।