नवम्बर 26, 2026 11:19 पूर्वाह्न

printer

भारतीय महिला हॉकी टीम ने महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में अपनी जीत का शानदार सिलसिला बनाए रखा

भारतीय महिला हॉकी टीम ने महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में अपनी जीत का शानदार सिलसिला बनाए रखा है। सेमीफाइनल से पहले भोपाल में खेले गए मैच में भारत ने जापान को 4-0 से पराजित कर दिया।

दीपिका ने दो गोल किए, जबकि लालरेम्सियामी और नेहा ने एक-एक गोल करके भारत की शानदार जीत सुनिश्चित कर दी। नवनीत कौर को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया, जिन्होंने अपना यह पुरस्कार पूरी टीम को समर्पित कर दिया। भारत के इस शानदार प्रदर्शन की बदौलत टीम विश्व रैंकिंग में चौथे पायदान पर पहुंच गई है, जिससे नॉकआउट चरण से पहले महिला हॉकी टीम का हौसला और बढ़ा है।

अन्य मैचों में, मलेशिया ने थाईलैंड को 4-0 से हराया, जबकि चीन ने कोरिया के खिलाफ कड़े मुकाबले में 1-0 से जीत दर्ज की।

अब सेमीफाइनल में भारत का मुकाबला मलेशिया से होगा। मेजबान टीम अपने जीत के क्रम को बनाए रखते हुए ट्रॉफी के और करीब पहुंचने की कोशिश करेगी। टूर्नामेंट का समापन 28 नवंबर को होगा, जिसमें शाम साढ़े चार बजे ब्रॉन्ज मेडल मैच और शाम 7 बजे फाइनल मैच खेला जाएगा।