जुलाई 10, 2026 9:14 पूर्वाह्न

printer

भारतीय महिला क्रिकेट टीम आज लंदन के लॉर्ड्स में इंग्लैंड के साथ एकदिवसीय टेस्ट मैच खेलेगी

हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में भारतीय महिला क्रिकेट टीम आज लंदन के लॉर्ड्स मैदान में मेजबान इंग्लैंड के साथ ऐतिहासिक एकदिवसीय टेस्ट मैच खेलेगी। मैच भारतीय समयानुसार दोपहर साढे तीन बजे से खेला जाएगा। यह पहली बार है जब लॉर्ड्स मैदान पर महिला टेस्ट मैच खेला जाएगा। इस चार दिवसीय टेस्ट मैच के लिए रिकॉर्ड 33 हजार से अधिक लोगों ने पहले ही अपनी सीटें बुक करा ली हैं।

भारत और इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम इस बार 16वें टेस्ट मैच में एक-दूसरे का सामना करेंगी। इनमें से इंग्लैंड ने अब तक केवल एक, जबकि भारत ने तीन मैच जीते हैं। शेष 11 मैच ड्रॉ रहे हैं।