अजरबैजान की राजधानी बाकू में भारतीय दूतावास ने भारत के यूनेस्को विश्व धरोहर स्थलों से जुड़ी एक स्थायी प्रदर्शनी का उद्घाटन किया है। इसमें यूनेस्को से मान्यता प्राप्त भारत के प्रमुख स्थलों को दर्शाने वाले 17 पैनल लगाए गए हैं। इस प्रदर्शनी में भारत की समृद्ध सांस्कृतिक और प्राकृतिक विरासत को दर्शाया गया है। इसका उद्देश्य भारत और अजरबैजान के बीच सांस्कृतिक संबंधों और लोगों के बीच जुड़ाव को और मजबूत करना है। प्रदर्शनी का उद्घाटन भारत के राजदूत अभय कुमार और यूएन-हैबिटेट अजरबैजान की कंट्री प्रोग्राम प्रमुख अन्ना सोआवे ने संयुक्त रूप से किया।
News On AIR | जुलाई 19, 2026 12:25 अपराह्न
अजरबैजान की राजधानी बाकू में भारतीय दूतावास ने भारत के यूनेस्को विश्व धरोहर स्थलों की स्थायी प्रदर्शनी का उद्घाटन किया