भारतीय सेना ने रसद और आपूर्ति प्रबंधन सुव्यवस्थित करने के लिए एकीकृत एप्लिकेशन ‘क्यू-फोर्स’ का शुभारंभ किया है। सेना ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि यह एप्लिकेशन कई लॉजिस्टिक और इन्वेंट्री प्लेटफॉर्म को एकीकृत कर आपूर्ति श्रृंखला और परिवहन प्रबंधन को मजबूत करेगा। इससे विभिन्न प्रचालन क्षेत्रों में काम में तेजी आयेगी।
News On AIR | मई 22, 2026 6:29 अपराह्न
भारतीय सेना ने एकीकृत लॉजिस्टिक एप्लिकेशन ‘क्यू-फोर्स’ का किया शुभारंभ