हरियाणा में स्वास्थ्य विभाग ने बदलते मौसम के चलते स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए नागरिकों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। स्वास्थ्य विभाग ने इससे बचाव के लिए परामर्श जारी किया है और लोगों को आवश्यक सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
परामर्श में बताया है कि स्वाइन फ्लू के लक्षण हों तो सार्वजनिक स्थानों से दूरी बनाए रखें, ताकि संक्रमण फैलने का खतरा कम किया जा सके। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को हाथ मिलाने अथवा अन्य संपर्क वाले अभिवादन से बचने, सार्वजनिक स्थानों पर न थूकने तथा बिना चिकित्सीय सलाह लिए दवाइयां न लेने की सलाह दी गई है।