सरकार कल लोकसभा में लोक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026 पेश करेगी। यह विधेयक सोमवार के लिए लोकसभा की कार्यसूची में शामिल है।
केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह इस विधेयक को सदन में प्रस्तुत करेंगे। इसका उद्देश्य लोक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) अधिनियम, 2024 में संशोधन करना है।
शुक्रवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने प्रश्नपत्र लीक और परीक्षा में अनियमितताओं के मामलों में त्वरित सुनवाई के लिए फास्ट-ट्रैक अदालतों की स्थापना तथा दोषियों के लिए और कड़े दंड का प्रावधान करने संबंधी मसौदा विधेयक को मंजूरी दी थी।