जुलाई 28, 2026 5:43 पूर्वाह्न

printer

सरकार ने भारत में इंस्टाग्राम पर प्रतिबंध लगाए जाने की खबर को फर्जी बताते हुए उसका खंडन किया

सरकार ने सोशल मीडिया पर चल रही उस खबर का खंडन किया है जिसमें दावा किया गया था कि केंद्र सरकार अगले महीने की 25 तारीख की रात से भारत में इंस्टाग्राम पर प्रतिबंध लगाएगी।

पत्र सूचना कार्यालय की तथ्य जांच इकाई ने कहा कि यह दावा निराधार है। इकाई ने स्पष्ट किया कि सरकार द्वारा ऐसी कोई घोषणा नहीं की गई है। इकाई ने नागरिकों को सलाह दी है कि वे सत्यापित जानकारी के लिए केवल आधिकारिक स्रोतों पर ही भरोसा करें।