सितम्बर 16, 2026 8:53 अपराह्न

printer

सरकार ने सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के विलय से जुड़ी सोशल मीडिया पर प्रसारित खबरों को फर्जी बताया

सरकार ने सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के विलय से जुड़ी सोशल मीडिया पर प्रसारित खबरों को फर्जी बताया है। पत्र सूचना कार्यालय की तथ्य-जांच इकाई ने कहा है कि वित्त मंत्रालय की ओर से ऐसा कोई दस्तावेज जारी नहीं किया गया है। कार्यालय ने लोगों से अपील की है कि किसी भी ऐसी जानकारी पर विश्वास करने या उसे साझा करने से पहले आधिकारिक और विश्वसनीय स्रोतों से उसकी पुष्टि जरूर करें।