सितम्बर 10, 2026 8:41 अपराह्न

printer

सरकार ने राशन कार्ड धारकों को मुफ्त ट्रैक्टर देने की घोषणा के दावे को खारिज किया

सरकार ने सोशल मीडिया के उस वीडियो का खंडन किया है, जिसमें दावा किया गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी राशन कार्ड धारकों के लिए मुफ्त ट्रैक्टर देने की घोषणा की है। पत्र सूचना कार्यालय की तथ्‍य जांच इकाई ने बताया कि यह दावा फर्जी है, प्रधानमंत्री ने ऐसी कोई घोषणा नहीं की है। साथ ही, नागरिकों से आग्रह किया है कि वे ऐसे दावों पर विश्वास करने से पहले हमेशा विश्वसनीय और आधिकारिक स्रोतों से उनकी पुष्टि करें।