अगस्त 19, 2026 9:07 अपराह्न

printer

सरकार का लक्ष्य 2030 तक हवाई मार्ग से माल ढोने की मात्रा को 3 गुना करना है: के. राम मोहन नायडू

नागर विमानन मंत्री के. राम मोहन नायडू ने कहा है कि सरकार का लक्ष्य 2030 तक हवाई मार्ग से माल ढोने की मात्रा को तीन गुना करना है। वर्तमान में देश का हवाई कार्गो वॉल्यूम लगभग 35 लाख मीट्रिक टन है। दिल्ली हवाई अड्डे से हवाई कार्गो कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए ट्रांस कार्गो सिक्योरिटी होल्ड एरिया के तहत नए सेक्टरों के उद्घाटन के अवसर पर बोलते हुए, श्री नायडू ने कहा कि इस सुधार का उद्देश्य एक मध्यवर्ती हवाई अड्डे के ज़रिए घरेलू और अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों के बीच कार्गो की आवाजाही को सरल बनाना है। श्री नायडू ने कहा कि भारत नए घरेलू और अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों को जोड़कर अपने हवाई कार्गो ट्रांस-शिपमेंट नेटवर्क का विस्तार कर रहा है। उन्होंने कहा कि अब फ्रैंकफर्ट के साथ-साथ लंदन और कोपेनहेगन भी अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क से जुड़ जाएंगे जबकि घरेलू मोर्चे पर, चेन्नई-दिल्ली कनेक्टिविटी का विस्तार बेंगलुरु, हैदराबाद और मुंबई को शामिल करने के लिए किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस पहल के तहत, कार्गो को पारगमन बिंदु पर पूरी स्क्रीनिंग और पुनर्संस्करण प्रक्रिया से दोबारा गुजरने की आवश्यकता नहीं होगी।