मई 25, 2026 9:03 पूर्वाह्न

printer

पश्चिम एशिया में तनाव के बीच आज से शुरू हो रही है पांच दिन की वार्षिक हज यात्रा

पांच दिन की वार्षिक हज यात्रा, पश्चिम एशिया में तनाव के बीच, आज से शुरू हो रही है। भारत सहित पूरे विश्व से मुस्लिम समुदाय के दस लाख साठ हजार से अधिक लोग मक्‍का से हज यात्रा शुरू करेंगे और सउदी अरब के मिना में एकत्र होंगे। मिना में रात गुजराने के बाद जायरीन कल तड़के अराफात के मैदान की तरफ जायेंगे। इस वर्ष हज में भारत से लगभग एक लाख 75 हजार जायरीन भाग ले रहे हैं।