ईरान के पूर्व सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को मशहद स्थित इमाम रजा दरगाह में अंतिम विदाई दी गई। हजारों समर्थक उनके अंतिम दर्शन के लिए एकत्रित हुए। ईरानी मीडिया ने बताया कि उनके सबसे बड़े बेटे, सैयद मुस्तफा खामेनेई ने अंतिम संस्कार की रस्में पूरी कीं।
इस वर्ष 28 फरवरी को अमरीका-इजरायल के हमलों में अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या कर दी गई थी, जिसके बाद पश्चिम एशिया क्षेत्र में संघर्ष तेज हो गया था। खामेनेई की मृत्यु के बाद उनके बेटे मोजतबा खामेनेई को इस्लामी गणराज्य का नया सर्वोच्च नेता चुना गया।