जुलाई 14, 2026 6:35 पूर्वाह्न

printer

यूरोपीय संघ ने गाज़ा के लिए एक अरब डॉलर की सहायता राशि जुटाने के प्रयासों में समन्वय किया

यूरोपीय संघ (ईयू) ने गाज़ा के लिए एक अरब डॉलर की सहायता राशि जुटाने के प्रयासों में समन्वय किया है। संघ के शीर्ष राजनयिक ने कल कहा कि यूरोपीय संघ व्हाइट हाउस और संयुक्त राष्ट्र सहित 65 सरकारों और संगठनों के साथ मिलकर काम कर रहा है। ब्रसेल्स में ‘फिलिस्तीन डोनर्स ग्रुप’ की बैठक के बाद यूरोपीय आयोग की उपाध्यक्ष काजा कल्लास ने इस सहायता राशि की घोषणा की। यह बैठक ‘टीम गाज़ा पहल’ की दूसरी बैठक थी। यह यूरोपीय संघ की एक ऐसी पहल है जिसका उद्देश्य युद्ध से तबाह हुए तटीय इलाके में साफ-सफाई और खेती जैसे पुनर्निर्माण कार्यों के लिए समर्थन जुटाना है। इन तबाह हुए  इलाकों में लगभग 20 लाख लोग रहते हैं।