राजस्व खुफिया निदेशालय ने पिछले 10 दिनों में देश भर में विभिन्न स्थानों पर छह बड़े अभियान चलाए हैं। निदेशालय ने दो तेंदुए की खाल, 180 जीवित भारतीय तारा कछुए, 12 जीवित टोके गेको, लगभग 24 किलोग्राम पैंगोलिन के शल्क और लगभग 500 ग्राम बाघ की हड्डियां बरामद की हैं। वित्त मंत्रालय ने बताया कि इन मामलों में तेरह लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
राजस्व खुफिया निदेशालय ने बताया कि इन अभियानों से संरक्षित वन्यजीवों की तस्करी के विभिन्न रूपों का पता चला है। निदेशालय ने सफल अभियानों के लिए विभिन्न एजेंसियों के बीच निरंतर समन्वय की आवश्यकता पर बल दिया।