डाक विभाग और फ्लिपकार्ट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने भारत के ई-कॉमर्स लॉजिस्टिक्स इकोसिस्टम को मजबूत करने और देश में अंतिम मील डिलीवरी क्षमताओं को बढ़ाने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए है। संचार मंत्रालय ने कहा कि इस साझेदारी का उद्देश्य डाक विभाग की बेजोड़ पहुंच और भारत के ई-कॉमर्स क्षेत्र में फ्लिपकार्ट की मजबूत उपस्थिति का लाभ उठाकर देश में विश्वसनीय और ग्राहक-केंद्रित पार्सल डिलीवरी समाधान प्रदान करना है। समझौते के अंतर्गत, डाक विभाग पूरे भारत में फ्लिपकार्ट शिपमेंट के लिए अंतिम मील डिलीवरी सेवाएं प्रदान करेगा।
News On AIR | मई 22, 2026 9:38 अपराह्न
डाक विभाग और फ्लिपकार्ट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने ई-कॉमर्स लॉजिस्टिक्स को मजबूत करने के लिए समझौता किया