प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग ने अप्रैल माह में केंद्रीकृत लोक शिकायत निवारण और निगरानी प्रणाली की 48वीं मासिक रिपोर्ट जारी की है। कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय ने बताया कि इस वर्ष मार्च में केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों द्वारा 1.88 लाख शिकायतों का निवारण किया गया।
विभाग ने अप्रैल माह के लिए राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 45वीं मासिक रिपोर्ट भी जारी की। विभाग ने बताया कि पिछले माह राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को 88 हजार से अधिक मामले प्राप्त हुए और 77 हजार से अधिक शिकायतों का निवारण किया गया था।