जुलाई 8, 2026 7:52 पूर्वाह्न

printer

वेनेजुएला में आए दो भूकंपों में मृतकों की संख्या बढ़कर 3,685 हुई

 
वेनेजुएला में 24 जून को आए दो भूकंपों में मृतकों की संख्या बढ़कर 3,685 हो गई है। 7.2 और 7.5 तीव्रता के ये भूकंप एक सदी से भी अधिक समय में वेनेजुएला में आए सबसे शक्तिशाली भूकंप थे। हाल के हफ्तों में मृतकों की संख्या लगातार बढ़ रही है और 16,740 लोग घायल हुए हैं। आपदा के बाद हजारों लोगों के लापता होने की खबरें आई थीं, लेकिन वेनेजुएला के अधिकारियों ने इन आंकड़ों की पुष्टि नहीं की है।
 
भूकंप से राजधानी काराकास के बाहर स्थित साइमन बोलिवर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को नुकसान पहुंचा है, जिससे हवाई यातायात प्रभावित हुआ है। कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने कहा कि वैकल्पिक रनवे का उपयोग करके वाणिज्यिक हवाई यातायात को जल्द से जल्द फिर से शुरू किया जाएगा।