वेनेजुएला में पिछले महीने आए दो शक्तिशाली भूकंपों से मरने वालों की संख्या बढ़कर 5 हजार 119 हो गई है। अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष ने राहत और पुनर्निर्माण कार्यों के लिए 346 मिलियन अमरीकी डॉलर की आपातकालीन वित्तीय सहायता की घोषणा की है।
वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने कहा कि यह धनराशि आपदा से प्रभावित परिवारों को आवास, बुनियादी ढांचे और मूलभूत सेवाओं में सहायता प्रदान करेगी। अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष की प्रबंध निदेशक क्रिस्टालिना जॉर्जीवा ने भूकंप से प्रभावित लोगों के प्रति एकजुटता व्यक्त की।