जुलाई 11, 2026 11:31 पूर्वाह्न

printer

वेनेज़ुएला में पिछले महीने आए शक्तिशाली भूकंप में मरने वालों का आंकड़ा 4 हज़ार के पार

वेनेज़ुएला में पिछले महीने आए दो शक्तिशाली भूकंपों में मरने वालों की संख्या 4 हजार से अधिक हो गई है। वेनेज़ुएला संसद प्रमुख जॉर्ज रोड्रिगेज़ के अनुसार, अब तक 4 हजार 118 लोगों की मौत हो चुकी है और 16 हजार 740 लोग घायल हुए हैं। वहीं, हजारों लोग अब भी लापता हैं।

24 जून को आए 7.2 और 7.5 तीव्रता के भूकंपों से ला गुएरा प्रांत में भारी तबाही हुई थी। संयुक्त राष्ट्र ने राहत और पुनर्वास कार्यों के लिए लगभग 30 करोड़ अमरीकी डॉलर की सहायता की अपील की है।