विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि भारत के बढ़ते डेटा सेंटर क्षेत्र से आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस, स्मार्ट ग्रिड, नवीकरणीय ऊर्जा एकीकरण और उन्नत डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर सहित विभिन्न क्षेत्रों में एक लाख इंजीनियरिंग नौकरियां सृजित हो सकती हैं। नई दिल्ली में अमेरिकन चैंबर ऑफ कॉमर्स, इंडिया द्वारा आयोजित वार्षिक लीडरशिप समिट को संबोधित करते हुए उन्होने कहा कि भारत डेटा अर्थव्यवस्था को एक रणनीतिक अवसर के रूप में देखता है। राष्ट्रीय क्वांटम मिशन का उदाहरण देते हुए डॉ. सिंह ने बताया कि भारत ने कम समय में आधे से अधिक लक्ष्य हासिल कर लिए हैं। उन्होंने कहा कि भारत की डेटा सेंटर क्षमता 2030 तक 1.5 गीगावाट से बढ़कर 6.5 गीगावाट होने का अनुमान है।
News On AIR | मई 22, 2026 6:49 अपराह्न
डेटा सेंटर क्षेत्र से एक लाख इंजीनियरिंग नौकरियां सृजित हो सकती हैं: केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह