मणिपुर के मुख्यमंत्री युम्नाम खेमचंद सिंह ने आज इम्फाल के पैलेस कंपाउंड में पहाड़ी जिलों के लोगों के लिए नवनिर्मित अतिथि गृह का उद्घाटन किया। यह अतिथि गृह ऐतिहासिक मेरा होउ चोंगबा उत्सव में भाग लेने वाले पहाड़ी जिलों के ग्राम प्रधानों और अन्य आगंतुकों की आवास सुविधा के लिए बनाया गया है। यह उत्सव मणिपुर के पहाड़ी और घाटी के निवासी समुदायों के बीच एकता, भाईचारे और आपसी समझ के सदियों पुराने बंधन का प्रतीक है।
News On AIR | अक्टूबर 24, 2026 9:45 अपराह्न
मणिपुर के मुख्यमंत्री ने पहाड़ी जिलों के लोगों के लिए नवनिर्मित अतिथि गृह का उद्घाटन किया