जुलाई 17, 2026 6:57 अपराह्न | North East

printer

केंद्र ने पूर्वोत्तर में शिक्षुता को बढ़ावा देने के लिए 57 करोड़ रुपये से अधिक का वित्तीय आवंटन किया

कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय ने प्रधानमंत्री की राष्ट्रीय शिक्षुता प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत वित्त वर्ष 2026-27 के लिए उत्तर पूर्वी क्षेत्र में शिक्षुता प्रोत्साहन के लिए विशेष हस्तक्षेप के विस्तार का शुभारंभ किया है। इसका कार्यान्वयन गुवाहाटी स्थित भारतीय उद्यमिता संस्थान करेगा।

    मंत्रालय ने कहा है कि इस विस्तारित हस्तक्षेप का उद्देश्य पूर्वोत्तर क्षेत्र के सभी आठ राज्यों में शिक्षुता की पहुंच को बढ़ाना, उद्योग तथा सरकारी संस्थानों की भागीदारी को बढ़ावा देना और आजीविका के स्थायी साधन सृजित करना है।   

    मंत्रालय ने वित्त वर्ष 2026-27 के दौरान 30 हजार शिक्षुओं के लिए 57 करोड़ रुपये से अधिक का वित्तीय आवंटन किया है। इसमें कहा गया है कि कुल प्रशिक्षुओं में से 15 हजार प्रशिक्षुओं को पूर्वोत्तर के बाहर, सरकारी विभागों और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों सहित अन्य क्षेत्रों में अवसर प्राप्त करने के लिए सहायता प्रदान की जाएगी। अन्य 15 हजार प्रशिक्षुओं को इसी क्षेत्र में, उनके मूल राज्यों सहित, रोजगार दिया जाएगा।

    इस पहल का उद्देश्य कार्यशालाओं, जागरूकता अभियानों, नियोक्ता सहभागिता कार्यक्रमों और पूरे क्षेत्र के शैक्षणिक संस्थानों तथा उद्योग हितधारकों के साथ सहयोग के माध्यम से प्रशिक्षुता व्यवस्था को मजबूत करना भी है।