जुलाई 17, 2026 6:57 अपराह्न
30
केंद्र ने पूर्वोत्तर में शिक्षुता को बढ़ावा देने के लिए 57 करोड़ रुपये से अधिक का वित्तीय आवंटन किया
कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय ने प्रधानमंत्री की राष्ट्रीय शिक्षुता प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत वित्त वर्ष 2026-27 के लिए उत्तर पूर्वी क्षेत्र में शिक्षुता प्रोत्साहन के लिए विशेष हस्तक्षेप के विस्तार का शुभारंभ किया है। इसका कार्यान्वयन गुवाहाटी स्थित भारतीय उद्यमिता संस्थान करेगा। मंत्रालय ने कहा है कि इस विस्तारित हस्तक्षेप का उद्देश्य पूर्वोत्तर क्षेत्र के सभी आठ राज्यों में शिक्षुता की पहुंच को बढ़ाना, उद्योग तथा सरकारी संस्थानों की भागीदारी को बढ़ावा देना और आजीविका के स्थायी साधन सृ...