ब्रिक्स युवा शिखर सम्मेलन और ब्रिक्स युवा परिषद की बैठक आज गांधीनगर में केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल राज्य मंत्री रक्षा खडसे और गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी की उपस्थिति में शुरू हुई।
शिखर सम्मेलन में प्रमुख प्राथमिकताओं, शिक्षा और भविष्य की तैयारी, समावेशी विकास, पर्यावरणीय जिम्मेदारी और युवा सहभागिता जैसे विषयों पर चर्चा हुई। शिखर सम्मेलन के साथ ब्रिक्स युवा परिषद ने दीर्घकालिक संस्थागत सहयोग को मजबूत करने के लिए संयुक्त घोषणापत्र के मसौदे और ब्रिक्स युवा सहयोग ढांचे पर विचार-विमर्श किया।
इस कार्यक्रम के दौरान ‘फ्रेंड्स ऑफ माय भारत’ पोर्टल का शुभारंभ और ‘स्वयंसेवा प्रथाओं का डिजिटल संकलन’ का अनावरण किया गया। इस शिखर सम्मेलन के दौरान प्रतिनिधि भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विविधता और विरासत को जानने के लिए केवडिया स्थित स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का दौरा करेंगे।