सितम्बर 12, 2026 9:53 अपराह्न

printer

मणिपुर में भारत-म्यांमार सीमा के पास असम राइफल्स ने भारी मात्रा में हथियार बरामद किए

असम राइफल्स की एक टीम ने मणिपुर के चंदेल जिले में भारत-म्यांमार सीमा के पास एक अभियान में भारी मात्रा में हथियार बरामद किए। इनमें 3 पोम्पी, 6 सिंगल बैरल राइफल, 3 कार्बाइन, 2 लाथोड बंदूक, 2 ग्रेनेड, 2 आईईडी सहित गोला-बारूद शामिल हैं।

इसी बीच, नागरिक कार्रवाई कार्यक्रमों के तहत, असम राइफल्स ने मणिपुर के काकचिंग जिले के इरेंगबाम स्थित सेन्जेनपोकपी यूनाइटेड वेलफेयर क्लब को दो लाख रुपये की 22 सिलाई मशीनें प्रदान करके आजीविका सहायता प्रदान की। इस पहल का उद्देश्य स्थानीय समुदाय के लिए आय सृजन, आत्मनिर्भरता और आर्थिक सशक्तिकरण के कौशल के रूप में सिलाई को बढ़ावा देना है।