नवम्बर 23, 2026 8:06 पूर्वाह्न

printer

जम्मू-कश्मीर के झिरी गांव में आज से शुरू होगा 10 दिवसीय वार्षिक झिरी मेला

जम्मू-कश्मीर में, जम्मू शहर के बाहरी इलाके में स्थित मारह खंड के झिरी गांव में 10 दिवसीय झिरी मेला आज से शुरू हो रहा है। बाबा जित्तो और बुआ कोडी के सम्मान में यह मेला प्रतिवर्ष आयोजित होता है। जिसमें जम्मू क्षेत्र और पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और हिमाचल प्रदेश सहित पड़ोसी राज्यों से तीर्थयात्रियों और आगंतुक शामिल होते हैं। यह मेला 16वीं शताब्दी के डोगरा नायक, क्रांतिकारी और ईमानदार किसान बाबा जित्तो के सर्वोच्च बलिदान से जुड़ा है। वह माता वैष्णो देवी के परम भक्त थे। यह आयोजन स्थानीय शिल्पकारों को बढ़ावा देने और जम्मू-कश्मीर के बाहर से आने वाले आगंतुकों के लिए पारंपरिक कलाओं को प्रदर्शित करने का एक मंच है। यह आयोजन न केवल स्थानीय कृषि के लिए बल्कि जम्मू की सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करने के लिए भी महत्वपूर्ण है। यह मेला समाज में एकता, ईमानदारी, सत्यनिष्ठा, साहस और मासूमियत को बढ़ावा देता है और क्षेत्र की समृद्ध संस्कृति का प्रतीक है।