विंबलडन टेनिस प्रतियोगिता में नोवाक जोकोविच ने पुरुष सिंग्ल्स वर्ग में सर्वाधिक मैच जीतने में रोजर फेडरर के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। उन्होंने अपने करियर की 105वीं जीत दर्ज की। सात बार के चैंपियन जोकोविच ने फ्रांस के आर्थर रिंडरकनेच को हराकर प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
पुरुष सिंग्ल्स के तीसरे दौर के अन्य मैचों में, विश्व के नंबर एक खिलाडी, येनिक सिनर ने अमरीका के जेनसन ब्रूक्सबी को हराया। जबकि, जर्मनी के जान-लेनार्ड स्ट्रफ ने डैनियल मेदवेदेव को शिकस्त दी। कनाडा के फेलिक्स ऑगर-एलियासिम ने अमरीका के माइकल झेंग को हराकर प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
इसी बीच, महिला सिंग्ल्स में, अमेरिकी खिलाड़ी जेसिका पेगुला और कोको गॉफ के साथ-साथ जापान की नाओमी ओसाका भी राउंड ऑफ 16 में पहुंच गई हैं।