यूक्रेन और नौ अन्य देशों ने घोषणा की है कि वे यूरोप को बैलिस्टिक मिसाइलों से बचाने के लिए एक गठबंधन बना रहे हैं। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की और डेनमार्क, फ्रांस, जर्मनी, इटली, नीदरलैंड्स, नॉर्वे, स्पेन, स्वीडन और ब्रिटेन के नेताओं ने कहा कि वे बैलिस्टिक मिसाइलों से बढ़ते खतरे को समझते हैं। इन मिसाइलों को क्रूज़ मिसाइलों या ड्रोन की तुलना में रोकना ज़्यादा मुश्किल होता है। पेरिस में जारी एक बयान में इन 10 देशों ने कहा कि उनका लक्ष्य यूरोप के लिए एक साझा बैलिस्टिक मिसाइल रक्षा क्षमता विकसित करना है। इसके लिए वे रूस के पूर्ण-स्तरीय हमले के चार वर्ष से अधिक समय से सामना करने के कीव के अनुभव का लाभ उठाएंगे। बयान में इस रक्षा प्रणाली को स्थापित करने के लिए कोई समय-सीमा नहीं बताई गई है। ब्यान में यह भी कहा गया कि यह योजना अन्य देशों के लिए भी खुली है।
News On AIR | जुलाई 14, 2026 8:16 पूर्वाह्न
यूक्रेन सहित दस देशों ने यूरोप को बैलिस्टिक मिसाइलों से बचाने के लिए गठबंधन बनाने की घोषणा की