केंद्रीय कृषि, किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिहं ने कहा कि देश में तीन करोड़ लखपति दीदियाँ बनाने का प्रधानमंत्री का सपना पूरा हो चुका है और सरकार का लक्ष्य अब तीन करोड़ और लखपति दीदियाँ बनाना है। श्री चौहान आज राजस्थान के बारां में एक हजार दौ सौ 58 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने के बाद एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि महिलाओं को स्वरोजगार के लिए अब तक 13 हजार चार सौ 61 करोड़ रुपये दिए जा चुके हैं। राजस्थान में राजीविका योजना के तहत महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा दिया जा रहा है, जिसके अंतर्गत 32 लाख लखपति दीदियाँ बनाई जाएंगी।
श्री शिवराज सिहं ने कहा कि गरीब परिवारों को अपना घर मिल सके, यह सुनिश्चित करने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण में कई बदलाव किए गए हैं। संशोधित प्रावधानों के तहत, दोपहिया वाहन रखने वाली और 15 हजार रुपये तक कमाने वाली महिलाएं भी आवास के लिए पात्र होंगी। पांच एकड़ तक की असिंचित भूमि या ढाई एकड़ तक की सिंचित भूमि के मालिक किसान भी मकान निर्माण के लिए वित्तीय सहायता के पात्र होंगे।